अब 40 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं भी माँ बन सकती है - STAR SAB BLOG IN A MOVIE ACTORS ALL NEWS THE WOULD MOST FASTEST WEBSITE

Breaking

मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018

अब 40 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं भी माँ बन सकती है

स्टार सब ब्लॉग:- आज के समय में महिलाएं अपने करियर की भागदौड़ के बीच गर्भधारण के बारे में सोच नहीं पाती हैं और जब हुआ है इसके बारे में सोचना शुरु करती है तब उनकी उम्र निकल चुकी होती है। इसके अलावा बहुत बार तो बीमारी या किसी अन्य हालातों के कारण भी सही समय पर मां बनना उनके लिए संभव नहीं हो पाता है।
बहुत सारी महिलाएं ऐसी हैं जिनकी उम्र 40 साल से ज्यादा हो गए हैं और वह सोचती है कि वह मां नहीं बन सकेगी। लेकिन उनके लिए एक बहुत ही खुशखबरी की बात है। जी हां दोस्तों वैज्ञानिकों ने ऐसी हार्मोन पील बनाने का दावा किया है जिसकी मदद से 40 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं भी मां बन सकेंगी।
युनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के साइंटिस्ट ने एक खास किस्म के फर्टिलिटी हार्मोन का पता लगाया है जिससे 40 साल की उम्र में भी मां बनना आसान हो सकेगा। एक मेडिकल जरनल में प्रकाशित लेख के मुताबिक, DHEA नामक हार्मोन गर्भ में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ा देता है जिससे शिशु के जन्म में मदद मिलती है।
युनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कहा है कि अभी सिर्फ इसके सफल होने की संभावनाओं के बारे में पता लगाया गया है। पूर्ण रूप से ये कितना सफल होगा ये आगे पता चलेगा। बता दें कि इससे पहले शोध के दौरान ये पाया गया था कि DHEA इस सिलसिले में कामयाब नहीं है पर इस ताजा शोध से ये सिद्ध हो गया कि DHEA के माध्यम से 40 वर्ष से ज्यादा की उम्र की महिलाओं को शिशु जन्म में मदद मिल सकती है।
उम्मीद है हमारी पोस्ट आपको पसंद आयी हमे लाइक ओर कॉमेंट जरूर करे और हमारे चैनल को फॉलो जरूर करे कि हमारी नई पोस्ट का आपको पता चल सके।
फॉलो
Image Copyright: Google

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad