लड़किया कभी नही सुन सकती ये 5 शब्द - STAR SAB BLOG IN A MOVIE ACTORS ALL NEWS THE WOULD MOST FASTEST WEBSITE

Breaking

मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018

लड़किया कभी नही सुन सकती ये 5 शब्द

स्टार से ब्लॉग:- महिलाओं से बात करते हुए पुरुषों को सजग तो रहना ही पड़ता है लेकिन उन्हें यह भी पता होना चाहिए कि ऐसे कौन से शब्द हैं जो उन्हें किसी भी रूप में महिलाओं के सामने नहीं बोलने असल में ये शब्द न सिर्फ महिलाओं का अपमान करते हैं बल्कि उनके व्यकितत्व को आहत भी करते हैं क्या आप जानना चाहते हैं कि वे कौन से शब्द हैं आइए आगे पढ़ते हैं।


1. बहनजी


यूं तो बहनजी शब्द सम्मान से भरा शब्द है। लेकिन हमारे समाज में इस शब्द की अलग तरह से व्याख्या की गई है इस शब्द के मुताबिक बहनजी वो महिलाएं होती हैं जो खालिस नासमझ ग्रामीण गैर पढ़ी लिखी हैं। इसलिए जो महिलाएं माॅडर्न हैं देश दुनिया की खबर रखती हैं उन्हें यह शब्द कतई पसंद नहीं आता सो जो पुरुष महिलाओं के प्रति सम्मान रखते हैं वे या तो इस शब्द को अच्छे संदर्भों में इस्तेमाल करें या फिर करने से बचें।

 2. मोटी

किसी भी महिला को उसके फिगर के विषय में किसी पर पुरुष से सुनना पसंद नहीं है अत उसकी फिगर को लेकर कभी किसी तरह की कमेंट न करें खासकर मोटी तो उसे कभी न कहें।

3. काली

महिला काली है या गोरी इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए उन्हें इस तरह के शब्द सुनना भी पसंद नहीं है सो इस तरह के शब्दों का उपयोग किसी भी जानी या अनजानी महिलाओं के लिए न करें।

4. चमची

कई बार देखने में आता है कि कोई लड़की यदि किसी एक के प्रति प्रतिबद्ध होती है तो दूसरे उसे उस लड़के विशेष की चमची कहकर पुकारते हैं ऐसा न कहें उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़ा होता है साथ ही उसका दिल भी दुखता है।

5. पागल

प्यार में पागल कहना अलग बात है लेकिन गुस्से में कभी पागल शब्द का इस्तेमाल ना करें इससे महिला को लगेगा कि जो शख्स उसे अब तक समझदार और होशियार समझता था एकाएक उसे पागल कहकर उसकी समझदारी पर सवालिया निशान लगा रहा है।


अगर हमारी पोस्ट अच्छी लगेतो लाइक ओर कॉमेंट जरूर करे और हमारे चैनल को फॉलो जरूर करे कि हमारी नई पोस्ट का आपको पता चल सके।
फॉलो
Image Copyright: Google

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad