16000mAh की बैटरी और डुअल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुआ ये धांसू फोन - STAR SAB BLOG IN A MOVIE ACTORS ALL NEWS THE WOULD MOST FASTEST WEBSITE

Breaking

मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018

16000mAh की बैटरी और डुअल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुआ ये धांसू फोन

स्टार सब ब्लॉग :- अगर आप भी अपने स्मार्टफोन की बैटरी से परेशान रहते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिसमें 16000 mAh की बैटरी दी गई है. दरअसल हाल ही में हुए MWC 2018 में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Avenir मोबाइल्स ने अपने तीन नए फोन लॉन्च किये हैं. जिसमें से Energizer पॉवर मैक्स P16K प्रो काफी चर्चा में है. आइये इस फोन के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
Energizer पॉवर मैक्स P16K प्रो में 16000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.99 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है. ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलिओ P25 प्रोसेसर से लैस इस फोन में 6GB रैम और 128GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है. अब बात की जाए कैमरे की तो कंपनी ने अपने इस फोन में फ्रंट और रियर दोनो ही कैमरों के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया है. रियर कैमरे की बात काटें तो इसमें 16MP+13MP का रियर कैमरा और 13MP+5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. एंड्रॉइड ओरियो पर काम करने वाले इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
अब बात करें कीमत की तो कंपनी ने अभी अपने इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक बहुत जल्द इस स्मार्टफोन के भारत आने की भी उम्मीद है।

उम्मीद है हमारी पोस्ट आपको पसंद आयी हमे लाइक ओर कॉमेंट जरूर करे और हमारे चैनल को फॉलो जरूर करे कि हमारी नई पोस्ट का आपको पता चल सके।
फॉलो

Image Copyright: Google

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad